फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strict monitoring of drug stores ordered

Kaithal News: नशीली दवाओं की दुकानों पर कड़ी निगरानी के आदेश

Sat, 13 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Strict monitoring of drug stores ordered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीसी प्रीति ने आयोजित जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की दुकानों पर नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में लगाए गए शिकायत बॉक्स की नियमित जांच की जाए। बच्चों को जागरूक किया जाए कि वे अपने आसपास हो रही नशे की बिक्री की सूचना इन बॉक्स में डाल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम व बीडीपीओ इस पर विशेष ध्यान दें और आशा वर्कर, ग्राम सचिव, पटवारी सहित जमीनी स्तर से सूचनाएं जुटाएं। उन्होंने कहा कि एनकॉर्ड की बैठकों में दिए गए निर्देशों का अनुपालन हर हाल में हो, लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने दवाओं की दुकानों पर नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को कहा कि एमटीपी किट मिलने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई को लेकर विभाग मुख्यालय से मार्गदर्शन लें। पुलिस अधिकारी व औषधि नियंत्रक सुनिश्चित करें कि पकड़े गए मामलों में उत्पादन केंद्र तक पहुंच बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर औषधि नियंत्रक ने बताया कि इस माह 54 दुकानों पर छापेमारी की गई। डीसी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में यदि आरोपी बरी हो जाते हैं तो अपील दायर की जाए।

उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और बच्चों की काउंसलिंग की जाए। प्रत्येक कॉलेज में एक नोडल अध्यापक नियुक्त कर मासिक रिपोर्ट ली जाए। ग्राम सभाओं के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। गुहला क्षेत्र में मनोचिकित्सक की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। साथ ही एसडीएम को नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और मरीजों के डाटा पर नजर रखने को कहा गया। इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी के साथ ही डीएमसी कपिल कुमार, एसडीएम अजय सिंह, अजय हुड्डा, शुगर मिल एमडी कृष्ण कुमार, ईओ एचएसवीपी वकील अहमद, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. रेणु चावला, डीएसपी बीरभान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सार्वजनिक जगहों पर भांग के पौधे नष्ट करवाएं

डीसी प्रीति ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बारिश के बाद तेजी से उगने वाले भांग जैसे पौधों को तुरंत उखाड़ा जाए। लोक निर्माण, मार्केटिंग बोर्ड, एनएचएआई, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग सुनिश्चित करें कि किसी भी सरकारी या सार्वजनिक परिसर में ऐसे पौधे न खड़े हों।


नशे पर रोक के लिए डेटा मैकेनिज्म जरूरी ः एसपी

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशे पर रोक के लिए पुलिस और प्रशासनिक विभागों के बीच तालमेल जरूरी है। जमीनी स्तर के कर्मचारी समय पर सूचनाएं साझा करें। जागरूकता कार्यक्रमों में पुलिस भी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने पंजाब से आने वाले नशे के मरीजों को लेकर नशा मुक्ति केंद्रों में उपयुक्त डाटा मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed