{"_id":"61e717576116930f987b92e8","slug":"street-lights-will-be-installed-on-karnal-and-khanauri-road-at-a-cost-of-49-lakhs-tender-has-been-started-kaithal-news-knl964418134","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल व खनौरी रोड पर 49 लाख की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, टेंडर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल व खनौरी रोड पर 49 लाख की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, टेंडर लगा
विज्ञापन
कैथल। करनाल और खनौरी रोड का शहरी क्षेत्र जल्द ही दूधिया रोशनी से गुलजार होगा। इस दोनों रोड पर करीब 300 से ज्यादा एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस काम पर विभाग की तरफ से 49 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। स्ट्रीट लाइटों को लगाने के लिए विभाग ने टेंडर लगा दिया है। यह टेंडर विभाग की तरफ से आगामी चार फरवरी को खोला जाएगा। इसके बाद काम शुरू होगा।
बता दें कि इस समय इन दोनों सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, जिससे वाहन चालक परेशान है। अब सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी। राहगीर राजरमन, संदीप, राजबीर ने बताया कि खनौरी व करनाल जाने वाली मुख्य शहर की सड़क है। हजारों वाहन इन सड़कों से रोजाना निकलते हैं। रात के समय सड़कों पर बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। लाइटें न होने के कारण सड़कों पर पशु नहीं दिखाई देते हैं। वाहन चालक इनसे भिड़कर चोटिल हो जाते हैं।
दोनों सड़कों पर लाइटें लगाने के लिए ऑनलाइन 49 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। जिससे यहां स्ट्रीट लाइटों से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। ये काम आगामी 20 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। इन लाइटों के बाद राहगीरों को परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
- केसी पठानिया, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग।