Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stray animals gathering on main roads; agency responsible for their capture lacks resources

Kaithal News: मुख्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, पकड़ने वाली संस्था के पास संसाधनों की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stray animals gathering on main roads; agency responsible for their capture lacks resources
शहर के अंबाला रोड पर खड़े बेसहारा पशु। संवाद
कैथल। शहर की सड़कों पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इसके कारण कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद की ओर से पशु पकड़ने का कोई टेंडर लंबे समय से नहीं है। जिस संस्था से 400 रुपये प्रति पशु पकड़ने का समझौता किया गया था, उस संस्था के पास संसाधनों की कमी के कारण अभियान पूरी तरह ठप पड़ा है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। नवंबर माह की शुरुआत में नगर परिषद और पशु पकड़ने वाली संस्था के बीच प्रति पशु 400 रुपये भुगतान करने का समझौता हुआ था। वर्तमान में नगर परिषद के पास कोई सक्रिय टेंडर नहीं है। दूसरी ओर जिस संस्था के पास पहले यह जिम्मेदारी थी, उसके पास अब पर्याप्त वाहन, कर्मचारी और अन्य जरूरी संसाधनों का अभाव है। इस प्रशासनिक सुस्ती और व्यवस्था की कमी का सीधा खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। अनुमान के अनुसार करीब दो हजार पशु सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

---------
शहर की सड़कों पर जमावड़ा
शहरवासी प्रवेश बंसल, प्रद्यूमन भल्ला का कहना है कि शाम के समय शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। विशेष रूप से छोटू राम चौक, जींद रोड और अंबाला रोड पर बेसहारा पशुओं के झुंड बीच सड़क पर आकर खड़े हो जाते हैं या आपस में लड़ने लगते हैं। दफ्तरों और बाजारों से घर लौटते समय इन मार्गों से दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे ये पशु दिखाई नहीं देते जिससे तेज रफ्तार वाहनों के इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी इन पशुओं की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सड़कों को पशु मुक्त करने की मांग
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि वे कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया टेंडर जारी किया जाए और संस्था को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराया जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

-------
वर्जन
एक संस्था के साथ 400 रुपये प्रति पशु पकड़ने का समझौता किया गया है। संस्था ने काम शुरू भी कर दिया है।- कपिल शर्मा, जिला नगर आयुक्त

शहर के अंबाला रोड पर खड़े बेसहारा पशु। संवाद

शहर के अंबाला रोड पर खड़े बेसहारा पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed