फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stolen property worth Rs 33.29 lakh recovered in March

Kaithal News: मार्च में 33.29 लाख की चोरीशुदा संपत्ति बरामद

Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stolen property worth Rs 33.29 lakh recovered in March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मार्च माह में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 56 मामलों में 107 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मार्च माह दौरान संपत्ति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 41 मामलों में 84 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 33 लाख 29 हजार 965 रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है।

गत माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत छह मामले दर्ज करके सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जिनके कब्जे से 525 ग्राम अफीम, एक किलो 196 ग्राम चूरा पोस्त, 34.34 ग्राम हेरोइन, 762 ग्राम गांजा सहित बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। मार्च माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए सात मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 47 बोतल देसी शराब, 39 बोतल हथकढी शराब व 317 लीटर लाहण बरामद हुआ। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक मामले में एक आरोपी को काबू करके एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मार्च माह दौरान पुलिस ने आठ बेल जंपर, पांच भगौड़ों को काबू किया गया। इसके साथ पुलिस ने माह दौरान चार मोस्ट वांटेड आरोपियों को भी पकड़ा गया व एक मोस्ट वांटेड आरोपी ने पुलिस मुठभेड़ दौरान मारा। एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है।


पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब,नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था नही बिगड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed