{"_id":"678eb2e66941cb359701d726","slug":"statues-of-martyrs-will-be-unveiled-soldier-kaithal-news-c-18-1-knl1004-564799-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानियों की प्रतिमाओं का होगा अनावरण : फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानियों की प्रतिमाओं का होगा अनावरण : फौजी
Tue, 21 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आगामी 23 व 24 जनवरी को बालू व भाणा गांवों में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मारकों का अनावरण किया जाएगा। बालू गांव में स्मारक के निरीक्षण के लिए पहुंचे पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीत फौजी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों ही स्मारकों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जो कमियां रही उन्हें आज पूरा करवाया गया।
फौजी ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 9:45 बजे गादड़ा पट्टी बालू के बस अड्डा के पास बलिदानी सिपाही कर्म चंद की प्रतिमा व स्मारक का अनावरण कार्यक्रम होगा। कर्मचंद पांचवीं दि ब्रिगेड ऑफ गार्ड में सेवा देते हुए 1962 के भारत चीन युद्ध में लड़े। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने 18 अक्तूबर 1962 को बलिदान दिया।
इसी तरह से गांव भाना के सिपाही मिठिया राम ने 5 जाट रेजिमेंट में सेवाएं देते हुए भारत चीन युद्ध 1962 में 10 अक्तूबर 62 को मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी याद में उनकी प्रतिमा व स्मारक का अनावरण 24 जनवरी को उनके भाना के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में किया जाऐगा।
विज्ञापन
जगजीत सिंह ने बताया कि इन दोनों अमर वीर बलिदानियों के स्मारकों का निर्माण पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल एवं जिला परिषद कैथल के सौजन्य से किया गया है। उन्होंने बताया की दोनों ही कार्यक्रमों में जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, जिला पार्षद दीप बालू व संजीव कुमार भाना, वॉइस चेयरमैन प्रतिनिधि गायक फौजी कर्मवीर, गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य, व मातृशक्ति बलिदानियों को श्रद्धांजलि देंगे।
बालू में स्मारक व प्रतिमा के अंतिम निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला पार्षद दीप बालू व बलिदानी के भतीजे रणधीर सिंह व गांव के व्यक्ति भी मौजूद रहे।