फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Statues damaged for the second time at Kisan Chowk

Kaithal News: किसान चौक पर दूसरी बार मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Statues damaged for the second time at Kisan Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर के किसान चौक पर दूसरी बार हल चलाते किसानों की मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटना हो गई। उन्हें क्षतिग्रस्त करते बुजुर्ग को किसानों ने मौके पर ही पकड़़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

भाकियू के जिला संयोजक गुरनाम सिंह सहारण ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इस चौक पर लगाई गई मूर्तियों को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद से किसानों में आक्रोश था। किसान अपने स्तर पर भी इस बात की जांच कर रहे थे कि किसने मूर्तियों को तोड़ा और इसके पीछे उसकी मानसिकता क्या थी।
विज्ञापन


बुधवार को उन लोगों को सूचना मिली कि चौक पर एक व्यक्ति फिर से मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर रहा है। तत्काल किसान मौके पर पहुंचे और करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग को मौके पर दबोच लिया। उसकी पहचान गांव खरक पांडवा निवासी जय सिंह के रूप में हुई। किसानों ने उससे बहुत पूछताछ की पर नतीजा सिफर रहा। बताते हैं कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानकारी मिली कि मौके पर पहुचे आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। किसान नेता गुरुनाम सिंह ने कहा कि यदि यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है तो यहां आकर मूर्तियां ही क्यों तोड़ता है। इस तरह की घटनाओं से समाज में तनाव पैदा होता है। मौके पर मौजूद किसानों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed