{"_id":"6a455bf613e0de0cbc0af741","slug":"state-scaling-new-heights-under-cm-nayab-sainis-leadership-former-mla-kulwant-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151671-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश छू रहा ऊंचाइयां : पूर्व विधायक कुलवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश छू रहा ऊंचाइयां : पूर्व विधायक कुलवंत
विज्ञापन
विकास कार्यों का उद्घाटन करते पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर। प्रवक्ता
- फोटो : डीएवी कॉलेज में पढ़ते छात्र-छात्राएं। संवाद
गुहला-चीका। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के हर युवा, किसान, बुजुर्गों और महिलाओं तक सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।
बुधवार को पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर खंड विकास व पंचायत विभाग कार्यालय चीका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर पंचायत विभाग के अधिकारियों और हल्के के कई जनप्रतिनिधियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद उन्होंने चाणचक गांव में 28 लाख रुपये की धनराशि से मारकंड़ा डिस्ट्रीब्यूटर के पास बने अमृत सरोवर (तालाब) और गांव हेमूमाजरा में 9 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि से मंदिर के पास बने अमृत सरोवर (तालाब) के सुंदरीकरण के कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों के मद्देनजर इन तालाबों का सुंदरीकरण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि गुहला हल्के में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
हल्का गुहला में आमजन की सुविधा के लिए जल आपूर्ति, जल निकासी, सड़कों व गलियों के निमार्ण कार्य आदि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर। प्रवक्ता- फोटो : डीएवी कॉलेज में पढ़ते छात्र-छात्राएं। संवाद