फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State General Secretary of Asha Workers Union, District President under control

आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
State General Secretary of Asha Workers Union, District President under control
कैथल। सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश महासचिव और जिला प्रधान को गिरफ्तार किया है। इनमें कमला दयौरा कैथल में आशा वर्कर यूनियन के एक गुट की प्रधान हैं। वहीं जगमति मलिक प्रदेश महासचिव हैं। इन पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता नैन की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि 26 जुलाई 2021 को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री के निवास स्थान पर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन को प्रदर्शन का नोटिस देने व पूछताछ के लिए उन्होंने कार्यालय में तैनात सुपरवाइजर अन्नू रानी को भेजा था। मौके पर पहुंचने पर प्रदर्शनकारी कमला दयौरा व जगमती ने सुपरवाइजर अन्नू रानी के साथ मारपीट करके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई थी। थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को हिसार की राखी खास निवासी जगमती और दयौरा निवासी कमला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अन्य मामले में चार और गिरफ्तार
एक अन्य मामले में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में चार लोगों की पुलिस ने गिरफ्तारी की। बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी हिम्मत सिंह की शिकायत के अनुसार 30 सितंबर को बिजली विभाग के एरिया इंचार्ज पवन जेई अपने स्टाफ सहित गांव मूंदड़ी में बिजली के मीटर घर से बाहर लगाने गए थे। वहां पर गांव के ही कर्मबीर, रामपाल, रिंकू व जितेंद्र ने उनको सरकारी कार्य करने से रोक कर सरकारी काम में बाधा डाली थी। थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मूंदडी निवासी रविंद्र, जितेंद्र, कर्मबीर व रामफल को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed