{"_id":"60e5ee8f8ebc3ebf22589fb2","slug":"staff-suspended-for-serving-tea-to-protesters-kaithal-news-knl75711778","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों को चाय पिलाने पर कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों को चाय पिलाने पर कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
गत 30 जून की रात को डीसी आवास पर बिजली को लेकर शहरवासियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद अब डीसी ने ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इस कर्मचारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। कर्मचारी ने क्या लापरवाही की थी, यह तो आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस कर्मचारी ने प्रदर्शनकारियों में शामिल एक दो व्यक्तियों सहित पुलिस कर्मचारियों को चाय पिलाई थी, इसके बावजूद इन लोगों ने डीसी आवास पर ही नारेबाजी कर दी थी। हालांकि इस तथ्य की पुष्टि नहीं हो पाई।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि डीसी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी रामकरण को निलंबित किया गया है। बीते दिनों डीसी कैंप कार्यालय में देर रात फ्रेंडस कॉलोनी के कुछ लोगों द्वारा धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था। जिसमें कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले में कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की लापरवाही देखने को मिली। अभी जांच जारी है, जांच तक उक्त कर्मचारी को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उसे गुहला उपमण्डल कार्यालय में नियुक्त किया गया है। पूरे मामले की जांच नगराधीश अमित कुमार द्वारा की जाएगी, उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दूसरी ओर बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी ने प्रदर्शन के शांत होने के बाद कुछेक प्रदर्शनकारियों व पुलिस कर्मचारियों को चाय पिलाई थी। इसके बावजूद कालोनी के एक व्यक्ति ने डीसी कैंपस कार्यालय प्रांगण में ही नारेबाजी शुरू कर दी थी। जिसे पुलिस ने शांत करवाया था। इसी कारण इस कर्मचारी को निलंबित किया गया है।