फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spread the achievements of government schools to the people

Kaithal News: सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं

Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Spread the achievements of government schools to the people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला प्रधान रामफल दयोहरा की अगुवाई और जिला सचिव अमरनाथ किठानिया के संचालन में जिला मुख्यालय के स्थानीय स्कूलों से नामांकन अभियान चलाने की शुरुआत की। इस मौके पर शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अधीक्षक सुरेश कौशिक ने नामांकन अभियान के काफिले को डीईओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


अध्यापक संघ के जिला सहसचिव शमशेर कालिया, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला उपप्रधान सावित्री देवी ने कहा कि इस तरह अभियान चलाकर और अध्यापकों व छात्रों के अभिभावकों के बीच जाकर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। इस अवसर पर कृष्ण आर्य, नारायण दत्त, सतपाल पांचाल, राजकुमार कश्यप, संदीप कुमार,महावीर अटवाल, रामभगत, मस्त राम शास्त्री, अरुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवारतन में हुई बैठक में प्रवेश बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर पवन एबीआरसी, गुरनाम सिंह डाइट कैथल, करनैल बीआरपी सीवन उपस्थित रहे। गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे। जानकारी दी गई कि विद्यालय में विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत संख्या बढ़ने पर विद्यालय को स्वर्ण पदक, 30% संख्या बढ़ने पर रजत पदक से व 20% संख्या बढ़ने पर कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।









विद्यालय को सोशल मीडिया, स्कूल प्रबंधन कमेटी व पंचायत के साथ मिलकर सरकार के द्वारा सरकारी विद्यालयों को दी जाने वाली सुविधाओं व विद्यालय की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए ताकि लोग अपने बच्चों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सरकारी विद्यालयों में करवाएं।


बीआरपी करनैल ने सभी शिक्षकों को सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रम निपुण हरियाणा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक के अंत में पवन एबीआरसी ने सारांश रूप सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित शिक्षकों ने विश्वास दिलाया कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकारी विद्यालयों में आने के लिए प्रेरित करेंगे और विद्यालय को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और उपलब्धियों का आम जन तक प्रचार प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed