फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports teach us discipline: Chhabra

Kaithal News: खेल हमें सिखाते हैं अनुशासन ः छाबड़ा

Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sports teach us discipline: Chhabra
22 सीवन में खेलों के आयोजकों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीवन के खेल मैदान में आयोजित खंड स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार को उल्लासपूर्वक संपन्न हो गईं। इस खेल मेले में सीवन खंड के सरकारी व निजी विद्यालयों से आए 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, योग और शतरंज जैसी विविध गतिविधियों में भाग लेकर अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। कई प्रतिभागियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालयों का खंड स्तर पर नाम रोशन किया।
विज्ञापन


यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी के मार्गदर्शन तथा खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खेल सचिव डॉ. प्रद्युम्न भल्ला की देखरेख में प्रतियोगिताओं का संचालन सुचारू और अनुशासित ढंग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के पीईटी, पीटीआई शिक्षक एवं खेल गतिविधियों से जुड़े अन्य शिक्षकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनके सहयोग से यह चार दिवसीय आयोजन खंड स्तर पर एक मिसाल बन गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, समर्पण और सहनशीलता जैसे जीवनोपयोगी गुण सिखाते हैं। ये गुण न केवल खेल क्षेत्र में, बल्कि जीवन की हर दिशा में सफलता के लिए आवश्यक हैं। आप सभी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकां, कसोर, खेड़ी गुलाम अली और सौथा आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इन विद्यालयों की उपलब्धियों ने पूरे खंड का गौरव बढ़ाया।


इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कृष्ण कुमार, शमशेर सिंह, रमेश कुमार, रामपाल, रविंद्र, राजकुमार, विकास तंवर, रूपिंदर कौर, सविता मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed