फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, players, modern facilities sports complex will be made in kaithal

3.50 करोड़ लगेंगे अगले ओलंपियन तैयार करने में

Tue, 23 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Tue, 23 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। खेल विभाग ने खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए खेल सुविधा केंद्र को सेक्टर 21 में बनाने का सुझाव दिया है। पहले इसे शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित जिला स्टेडियम में बनाने की मंजूरी दी गई थी। लेकिन वहां खिलाड़ियों के न पहुंचने के कारण स्टेडियम ही सफेद हाथी बना हुआ है। ऐसे में जिला खेल विभाग ने यहां साढ़े तीन करोड़ रुपया खर्चा कर सुविधा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। यदि सरकार यह सुझाव मान लेती है तो खिलाड़ियों को शहर में ही अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


जिला स्टेडियम में मंजूर हुआ था सुविधा केंद्र:-
जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए साढ़े तीन करोड़ की लागत से सुविधा केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें तीन मंजिला भवन में तीन बड़े हाल, टीवी रूम, कैंटीन, थ्री बैडरुम, वॉशरुम सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी हैं। इसके लिए विभाग ने राशि भी भेज दी थी।
विज्ञापन


खेल विभाग ने जताई आपत्ति:-स्टेडियम में बिना खिलाड़ियों के साढ़े तीन करोड़ की भारी भरकम राशि से सुविधा केंद्र बनाने पर जिला खेल विभाग ने आपत्ति जताई है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहले से ही स्टेडियम में जो सुविधाएं दी गई हैं, उनका लाभ उठाने के लिए खिलाड़ी यहां नहीं पहुंच रहे, ऐसे में यहां साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सुविधा केंद्र बनाए जाने का फायदा किसी को नहीं होगा। बल्कि ये सिर्फ सरकार के लिए एक घाटे का सौदा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 21 में बनाए जाने का दिया सुझाव:-
खेल विभाग ने सेक्टर 21 में बन रहे इनडोर स्टेडियम के निकट हुडा की खाली पड़ी जमीन में इस सुविधा केंद्र को बनाए जाने का सुझाव दिया है। ताकि यहां शहर के खिलाड़ी आराम से पहुंच कर इसका लाभ उठा सकें। यह शहर के किसी भी हिस्से से ज्यादा दूरी पर नहीं हैं।

डीसी ने हुडा को भेजी फाइल:-
खेल विभाग के सुझाव पर डीसी ने हुडा प्रशासन को फाइल भेजकर जगह संबंधी जानकारी मांगी है। यदि हुडा इसमें स्वीकृति दे देता है तो शहर के खिलाड़ियों को नजदीक ही यह बड़ी सुविधा मिल जाएगी। जिसमें कई तरह के खेलों सहित खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कमरों तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

खिलाड़ियों के न जाने के कारण सफेद हाथी बनकर रह गया है जिला स्टेडियम:-
सरकार द्वारा करोड़ों की लागत से गांव पट्टी अफ्गान की जमीन में खानपुर के निकट बनाया गया जिला स्टेडियम सफेद हाथी बनकर रह गया है। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के न पहुंचने के कारण महज खानपुर, सिरटा और आस-पास के गांवों के खिलाड़ी ही पहुंचते हैं।

जबकि पूरे शहर से कोई खिलाड़ी यहां नहीं जाता। यही कारण है कि बॉक्सिंग सहित कई खेल सेंटर शहर में ही चलाए जा रहे हैं। शहर से 5 से लेकर 10 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण खिलाड़ी वहां नहीं जाते।


जिला स्टेडियम में साढ़े तीन करोड़ की लागत से सुविधा केंद्र बनाया जाना फिजिबल नहीं हैं। क्योंकि यहां खिलाड़ी नहीं आते। इसीलिए डीसी महोदय को लिखकर सेक्टर 21 में इसके निर्माण के लिए सुझाव दिया गया है।
यदि मंजूरी मिल जाती है तो खेल विभाग यहां सुविधा केंद्र बना सकता है। इससे खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा।
जसवंत सिंह, जिला खेल अधिकारी

मुझे अभी इस संबंध में जानकारी नहीं है। यदि ऐसे कोई निर्देश मिलेंगे तो विभाग के नियमानुसार जो भी संभव होगा, वही किया जाएगा।
मनदीप कौर, हुडा प्रशासक, कैथल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed