फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, kabaddi, kaul, kaithal

सिरसल ने जीता पहला मैच

Sun, 25 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 25 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
sports, kabaddi, kaul, kaithal
कौल में 2 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरु ब्रह्मानंद क्लब कौल द्वारा आर्य नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 दिवसीय 55 किलोग्राम भार वर्ग अंडर 16 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता से पहले हवन किया गया। जिसमें यज्ञ मान के तौर पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम पंचकूला से एक्सईएन मुकेश चौहान शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक मक्खन सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्यातिथि सीडीपीओ पूंडरी नीतू रानी ने किया। सीडीपीओ ने कहा कि जीवन की शुरूआत विद्यार्थी जीवन से आरंभ होती है। जीवन के आरंभ में ही अगर हम अच्छी शिक्षा ग्रहण कर संस्कारों के साथ आगे बढे़ं तो हमेशा कामयाबी ही मिलेगी।  क्लब की ओर से सीडीपीओ को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच पबनावा व सिरसल के बीच खेला गया जिसमें सिरसल की टीम विजयी रही। फरल व आजाद क्लब दादूपुर के बीच खेले गए मैच में फरल की टीम विजयी रही। पाई व चंदाना के बीच खेले गए मैच में पाई की टीम ने जीत हासिल की। गुरु ब्रहानंद खेल क्लब कौल व धौंस के बीच खले गए मैच में गुरु ब्रहानंद खेल क्लब कौल की टीम विजयी रही। मैच में पीटीआई राजेश कौल, नरेश पाई, राहुल फरल, कर्म सिंह बोदला, माला राम पबनावा, प्रदीप पबनावा, कर्म सिंह कौल ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर ब्लाक समिति सदस्य संजीव कुमार, ओम प्रकाश, राजेंद्र फौजी, धर्मपाल कौल, बाबू राम कौल, भाग सिंह बंदराणा, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed