फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports events will be held on Martyr's Martyrdom Day on 23rd

Kaithal News: शहीद के बलिदान दिवस पर 23 को होंगी खेल स्पर्धाएं

Mon, 06 Jan 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sports events will be held on Martyr's Martyrdom Day on 23rd
कैथल। हनुमान वाटिका में रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। बैठक में प्रधान जगजीत सिंह फौजी ने सभी सदस्यों को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसोसिएशन की दिसंबर माह की गतिविधियों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

फौजी ने कहा कि 23 जनवरी शहीद राजकुमार दयोरहा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देंगे और उनकी याद में खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस अवसर पर 12 जनवरी को आगरा में एफपीए की होने वाली बैठक, 15 जनवरी को मनाया जाने वाला सेना दिवस, सांसद नवीन जिंदल से बैठक एवं 16 से 31 जनवरी तक बनने वाले स्मारकों सहित एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कर्मबीर फौजी की धर्मपत्नी सोनिया को जिला परिषद की उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, दिलीप सिंह, बलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, नफे सिंह, शीशपाल, नरसिंह ढुल, मेजर गोपी चंद, उदयभान शर्मा, भीम सिंह गिल, लाजपत राय, राजबीर भाना, मुख्तार सिंह जांगड़ा, राजबीर ढुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed