फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, archeri, comptetion, kaithal

ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली से होगा भ्रष्टाचार का खात्मा : कंबोज

Mon, 07 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 07 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
sports, archeri, comptetion, kaithal
कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्चियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की प्रदेश के सभी डिपो पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रणाली से राशन वितरण व्यवस्था से भ्रष्टाचार खत्म करने के साथ-साथ पारदर्शिता आएगी। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अपना राशन ठीक मात्रा में तथा नियमित रूप से वितरित करने में मदद मिलेगी। कंबोज रविवार को इंडस पब्लिक स्कूल में 36वीं हरियाणा राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप के समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी डिपो को ऑनलाइन करने से राशन के वितरण में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो यह नहीं चाहते कि उपभोक्ताओं को सही समय पर सही मात्रा में राशन का वितरण हो। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम से स्वर्ण जयंती समारोह में इस नई योजना का शुभारंभ किया है। कर्ण देव कंबोज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रशासन से भ्रष्टाचार को खत्म करके पूरी तरह से पारदर्शिता के पक्षधर हैं। इसलिए सरकार ने सभी राशन डिपो पर सप्लाई किया जाने वाला राशन ऑनलाइन करने का फैसला किया है। इससे उपभोक्ताओं की समय पर राशन न उपलब्ध होने की शिकायतों पर भी विराम लगेगा। अब किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं मिलेगा तथा हर व्यक्ति को राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों के हिसाब से पूरा राशन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed