{"_id":"6955841dcdef8965dc0bd791","slug":"special-training-of-primary-teachers-at-block-level-from-3rd-kaithal-news-c-245-1-kht1011-142930-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राथमिक शिक्षकों का ब्लॉक स्तर पर विशेष प्रशिक्षण 3 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राथमिक शिक्षकों का ब्लॉक स्तर पर विशेष प्रशिक्षण 3 से
Thu, 01 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा सरकार के निपुण मिशन के तहत राज्य के सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए नए साल में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 3 जनवरी से ब्लॉक स्तर पर होगी।
यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल के अनुसार उन्हें शिक्षा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जो पूरी तरह ऑफलाइन फेस-टू-फेस मोड में रहेगा।
शिक्षकों को अपनी उपस्थिति निपुण हरियाणा टीचर एप या क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज करनी होगी। केवल उन्हीं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिनकी दोनों दिन ऑनलाइन उपस्थिति होगी और जो प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट में भाग लेंगे। सितंबर और दिसंबर माह में सरकारी स्कूलों में सेंसस ग्रुपिंग का कार्य किया गया था, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को सपोर्टेड, रिकॉग्नाइज्ड और एक्सीलेंट श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन
अब शिक्षकों को इन्हीं श्रेणियों के अनुसार बच्चों को विशेष शैक्षणिक सहयोग देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 40 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिन्हें प्रशिक्षण मिलेगा। बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी।