{"_id":"67c4b10fb4fc142af20f983a","slug":"sp-visited-strong-rooms-in-kalayat-pundri-and-siwan-and-took-stock-kaithal-news-c-18-1-knl1004-593793-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसपी ने कलायत, पूंडरी व सीवन में स्ट्रॉन्ग रूमों पर जाकर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसपी ने कलायत, पूंडरी व सीवन में स्ट्रॉन्ग रूमों पर जाकर लिया जायजा
Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन, पूंडरी व कलायत नगर पालिकाओं में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। जिला पुलिस सजगता और सतर्कता के साथ मतदान प्रक्रिया के दौरान ड्यूटियों पर डटी
रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया की बेहतर योजना और नेतृत्व के माध्यम से पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने में सफल रही। एसपी राजेश कालिया ने कलायत, पूंडरी व सीवन में बूथों और ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में निष्पक्ष डयूटी के दौरान आमजन से मधुर व्यवहार करें तथा किसी पार्टी विशेष बारे बातचीत न करके अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन करे।
डीएसपी, संबंधित थाना प्रबंधक पूरे दिन मतदान के दौरान अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण पर रहे। मतदान के दौरान पुलिस अधिकारियों के औचक निरीक्षण से मतदाताओं ने खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए मतदान किया। संवाद