फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Son's leg was broken, policeman pleaded

Kaithal News: बेटे की तोड़ी थी टांग, पुलिसकर्मी की गुहार

Wed, 22 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Son's leg was broken, policeman pleaded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे गेट पर तीन दिन पहले ही कुछ बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी के बेटे से मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी थी। इस मामले में शहर थाना की पुलिस ने मारपीट का केस भी दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में शिकायतकर्ता पुलिस कर्मी रतनलाल मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी व उस पर ठोस कार्रवाई की मांग के लिए एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।

पुलिसकर्मी रतनलाल ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। 18 मई को उसके दोनों बेटे शाम को शहर के रेलवे गेट के समीप एक मोबाइल फोन की दुकान पर सामान वापस करने गए थे। वहां पर कुछ नशेड़ी बदमाश मौजूद थे। जब एक बेटा नितिन कुमार एक तरफ में पेशाब करने लगा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गंडासियों से मार पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी टांग में गोली मारी। युवकों ने घायल होने के बाद अपने पिता को फोन कर पूरी वारदात के बारे में बताया। उसके बाद उन्होंने फोन को तोड़ दिया। तभी वह मौके पर पहुंचा और दोनों बेटों को ढूंढा पर वे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी किसी व्यक्ति ने बताया कि आपके दोनों बेटे कबूतर चौक पर पुलिस राइडर के पास खड़े हैं। आप इनको यहां से ले जाओ वरना बदमाश आपको भी मार देंगे। तभी वह भी उसी दुकान पर पहुंचा। वहां उनकी बाइक खड़ी थी, बदमाश वहां पर आगे और उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि अपने ही थाने में पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। मामले के जांच अधिकारी पर भी आरोपियों से मिलीभगत करने की गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना के संबंध में शहर थाना एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं को बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed