फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Soniya got 1st possition in kurukshetra univercity

छात्रा सोनिया ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Soniya got 1st possition in kurukshetra univercity
परीक्षा परिणामों के साथ अब तक सभी संकायों से इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की 46 छात्राएं टाप टेन सूचि में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बीए मास कम्यूनिकेशन के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कालेज की छात्रा सोनिया ने 500 में से 392 अंक प्राप्त कर 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान, नीशु शर्मा व रीतू दोनों छात्राओं ने 500 में से 388 अंक प्राप्त कर 77.6 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में पांचवां व छात्रा सपना ने 500 में से 384 अंक प्राप्त कर 76.8 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का परचम लहराया। इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान सुरजीत बहादुर खुरानिया, जनरल सेक्ट्री नरेन्द्र मिगलानी, कोषाध्यक्ष बाल किशन लाटका, महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, उप प्रधान जय चंद बजाज, कालेज प्रबंधक समिति के उप प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कालेज की उप प्राचार्या ज्योति सेठ सरीन तथा जनसंचार व पत्रकारिता विभाग से अमरज्योति, सीमा सुनेजा व सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed