फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   song sutting, haryana day, mdn school, kaithal

हरियाणा दिवस पर प्रदर्शित होने वाले गाने की एमडीएन स्कूल में हुई शूटिंग

Thu, 01 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 01 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
song sutting, haryana day, mdn school, kaithal
हरियाणा स्वर्ण जयंती गाने की पहली शूूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमडीएन स्कूल में हरियाणा दिवस पर प्रदर्शित होने वाले स्वर्ण जयंती हरियाणा की गाने की शूटिंग कलाकार जयभगवान मित्तल उर्फ रॉकी मित्तल व एमडीएन स्कूल के सह कलाकारों ने की। इस वर्ष हरियाणा प्रदेश 1 नवम्बर 2016 को अपनी 50वीं वर्षगांठ को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य पर कलाकार रॉकी मित्तल हरियाणा की संस्कृति, सभ्यता व इतिहास को संजोए अपने गाने को स्वर्ण जयंती हरियाणा के अवसर पर प्रदर्शित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हरियाणा सरकार के विज्ञापन सलाहकार रॉकी मित्तल के सानिध्य में इस गाने की शूटिंग प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में की जाएगी। सबसे पहली शूटिंग का आगाज कलायत से किया गया। रॉकी मित्तल ने बताया कि यह गाना हरियाणा के अंग-अंग को संजोए हुए है और इस गाने की शूटिंग प्रदेश के हर क्षेत्र में की जाएगी। शूटिंग में स्कूल व कॉलेज के युवा कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए गाने की पहली शूटिंग एमडीएन स्कूल कलायत में जय हरियाणा, हरियाणा के नक्शे व 50 स्वर्ण जयंती हरियाणा की मानव शृंखला बनाकर शुरूआत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर मित्तल ने कहा कि मेरा उद्देश्य केवल एक ही है कि हरियाणा के लोकगीतों को जन-जन तक पहुुंचाना तथा हरियाणा की संस्कृति को दुनिया के अंतिम सांस तक बचाए रखना। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा. विजय कांसल, चेयरमैन राजेंद्र कुमार, निदेशक डा. विनोद कुमार, प्राचार्या सुनीता कांसल व सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed