फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Solving the problems of police personnel

पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का किया समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Solving the problems of police personnel
एसपी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन कैथल में पुलिस वेल्फेयर को लेकर बैठक ली। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मचारी किसी भी विभागीय दिक्कत के संबध में उनसे नि:संकोच मिल सकते हैं। उनकी प्रत्येक विभागीय दिक्कत का तत्काल निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस वेलफेयर बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधक, चौकी तथा सीआईए प्रभारियों से कहा कि उनकी विभागीय दिक्कतों को बगैर किसी भी देरी के तत्काल समाधान किया जाएगा। बैठक दौरान निर्णय लिया गया कि जिला के सभी थाना-चौकी के वाशरुम तथा किचन में समुचित साफ सफाई कायम रखने के लिए जरुरत अनुसार रिपेयरिंग करवाई जाए, जिनको समय-समय पर चैक किया जाएगा। सभी थाना प्रबंधकों से पुलिस वेलफेयर मिटिंग दौरान उनकी फर्नीचर, लाइट, साफ पानी के लिए आरओ, फ्रिज, वाटर कुलर, इन्वर्टर तथा अन्य मूलभूत जरूरतों बारे जानकारी प्राप्त करके एसपी लोकेंद्र सिंह द्वारा सभी को जरूरत अनुसार सामान को तत्काल उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में टीएसआई नरेश कुमार को निर्देश दिए गए कि वे थाना-चौकी के वॉशरूम व किचन तथा बर्तनों की समुचित साफ-सफाई रखने के लिए जरूरत अनुसार लगातार उचित सामान मुहैया करवाएंगे। थाना सिविल लाइन में स्थित सरकारी क्वाटरों के आसपास ट्री-गार्ड सहित छायादार, फूलदार व फलदार पेड़ पौधे लगाए जाएं। बैठक में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान, डीएसपी कलायत सुनील कुमार, डीएसपी सीएडब्ल्यू विवेक चौधरी, डीएसपी एईसी दलीप सिंह, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, पुलिस वैल्फेयर लेडी इंस्पेक्टर दर्शना देवी, पुलिस लाइन प्रबंधक सबइंस्पेक्टर राम सिंह, कार्यालय पुलिस अधीक्षक की लेखाशाखा इंचार्ज सबइंस्पेक्टर बालकिशन व सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक व पुलिस लाइन के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed