{"_id":"69adc52764d3679588074326","slug":"social-workers-honored-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146084-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित
Mon, 09 Mar 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए।
गुहला चीका। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ भवन चीका में महिला दिवस पर ‘गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ के तहत एनजीओ मीट व प्रेरणा सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का संयोजन महिला मंडल की सचिव डॉ. निधि बंसल ने किया। अध्यक्ष सलोचना जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हर नारी में अपार संभावनाएं होती हैं, जरूरत उन्हें पहचानने और विकसित करने की है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं और एनजीओ से जुड़ी समाजसेवी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें नेकी की दीवार से डॉ. सुशीला शर्मा, आरएसएस से सुमन गोयल, भारत विकास परिषद से सरिता भाठ्ठला, रोटरी क्लब से स्वाति गुप्ता, तेरापंथ महिला मंडल से सलोचना जैन व प्रेम जैन, मां वैष्णो देवी ट्रस्ट से अनु जैन, मां ज्वाला जी ट्रस्ट से कुसुम जैन, खाटू श्याम परिवार से सुषमा बंसल तथा माधव संकीर्तन मंडल से मीनू गर्ग व रेनू गोयल शामिल रहीं। संवाद