फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Social organizations made arrangements for food and accommodation

Kaithal News: सामाजिक संस्थाओं ने की भोजन और आवास की व्यवस्था

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Social organizations made arrangements for food and accommodation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने के लिए विभिन्न जिलों से कैथल पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया। शुक्रवार शाम से ही इन संस्थाओं ने परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन व रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था शुरू कर दी थी, जो रविवार को भी जारी रहेगी।

जींद जिले सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए कैथल शहर में कई स्थलों पर आवास की व्यवस्था की गई। इनमें प्रमुख रूप से सीवन रोड स्थित गुर्जर भवन धर्मशाला, माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरा, सिटी थाना के निकट श्री गीता भवन मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला (सीवन रोड), प्रताप गेट स्थित रविदास मंदिर, ऋषि नगर में जीवन रक्षक दल व सनातन धर्म मंदिर शामिल रहे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर छबील व भंडारे

अभ्यर्थियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ी चावल के भंडारे और ठंडे पानी की छबीलें भी लगाई गईं। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर सेवा कार्य किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं और परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सेवा भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इन सभी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा भाव की नितांत आवश्यकता है।

सेवा में जुटे संगठन

सेवा कार्यों में बर्फानी सेवा मंडल, महंत रमनपुरी महाराज, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, आंबेडकर युवा सभा, भुप्पी क्योड़क, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अग्रवाल युवा सभा, भारत विकास परिषद, अर्पिता चौधरी, मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, अजीत चहल, पूर्वांचल जन विकास मंच व जीवन रक्षक दल जैसी संस्थाएं सक्रिय रहीं।


इन संस्थाओं ने न केवल परीक्षा केंद्रों के बाहर राहत सामग्री उपलब्ध करवाई, बल्कि धर्मशालाओं में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए आवास की भी समुचित व्यवस्था की। यह समर्पित सेवा कार्य अभ्यर्थियों के लिए संबल प्रदान करने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed