फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   So far 4,25,726 metric tonnes of wheat has been procured

Kaithal News: अब तक 4,25,726 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
So far 4,25,726 metric tonnes of wheat has been procured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में विभिन्न एजेंसियों की ओर से अब तक कुल चार लाख 25 हजार 726 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं की कुल आवक में से एक लाख 42 हजार 601 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एक लाख 72 हजार 494 हैफेड व एक लाख 10 हजार 631 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदा है।

उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 5375 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 4734 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 11611 मीट्रिक टन, बड़सीकरी खुर्द में 4186 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 1351 मीट्रिक टन, बालू में 6300 मीट्रिक टन, बरटा में 3845 मीट्रिक टन, बौपुर मंडी में 1182 मीट्रिक टन, भागल में 5688, भूसला मंडी में 4628 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन


उधर, चीका मंडी में 78 हजार 332 मीट्रिक टन, डीग में 1682 मीट्रिक टन, धनौरी 3934 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 2924 मीट्रिक टन, गोहरां में 6201 मीट्रिक टन, गुहणा में 1284 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 6064 मीट्रिक टन, जाखौली मंडी में 4791 मीट्रिक टन, कैलरम में 3359 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 8290 मीट्रिक टन, कैथल नई अनाज मंडी में 42 हजार 673 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी में 33 हजार 286 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।

इसी प्रकार कलायत अनाज मंडी में 35 हजार 279 मीट्रिक टन, कमहेड़ी अनाज मंडी में 936 मीट्रिक टन, कांगथली में 4867 मीट्रिक टन, करोड़ा में 9033 मीट्रिक टन, क्योड़क में 5440 मीट्रिक टन, किठाना में 14601 मीट्रिक टन, पाड़ला में 3929 मीट्रिक टन, पाई 16 हजार 821, पूंडरी में 24 हजार 559 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 10400 मीट्रिक टन, रामथली में 10960 मीट्रिक टन, रसीना में 3731 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।


सजूमा में 1896 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 5020 मीट्रिक टन, सेरधा में 4300 मीट्रिक टन, सीवन में 12172 मीट्रिक टन व सोलू माजरा में 20062 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। उधर, उपायुक्त प्रीति ने सभी किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed