फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Snowfall on the mountains, cold increased due to blowing wind

Kaithal News: पहाड़ों पर बर्फबारी, चल रही हवा से बढ़ी ठंड

Fri, 13 Dec 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Snowfall on the mountains, cold increased due to blowing wind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। साथ ही चल रही हवा ने ठंड में इजाफा कर दिया है। तापमान घटने से सुबह और रात में सर्दी से कंपकंपी होने लगी है।

पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में जिले के न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से भी नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। जबकि अधिकतम तापमान 21.7 दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने के कारण ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय कंपकंपाने वाली सर्दी हो रही है। वहीं, 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली ठंडी हवा में 66 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम बदलने के बाद ठंड भी लगातार बढ़ रही है। दोपहर में पार्कों में लोग धूप सेंकते दिखाई दिए।

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। हल्के बादल भी छाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। सब्जियों की फसल पर मौसम का विपरीत प्रभाव रहेगा। किसान गेहूं में पैदावार के अनुसार पानी दे सकते हैं। इससे फसल के फुटाव में और तेजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ज्यादा सर्दी रहेगी। पछुआ हवा चलने से सर्दी में इजाफा होगा। ऐसे में चिकित्सक बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed