{"_id":"619a9b6d8f5e2718b76925b2","slug":"snatched-a-gold-ring-by-showing-a-knife-kaithal-news-knl903406107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर सोने की अंगूठी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखाकर सोने की अंगूठी छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। एक महिला को अज्ञात बदमाश ने चाकू दिखाकर सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला वीना रानी ने बताया कि दोपहर के समय वह खाना लेकर अपनी दुकान पुरानी सब्जी मंडी में जा रही थी। रास्ते में एक लड़के ने उसे इशारा करते हुए कहा कि कोई बुला रहा है। इसके बाद उक्त युवक दूर खड़े व्यक्ति के पास लेकर गया। इस व्यक्ति ने उसे चाकू दिखाते हुए अपने गहने उतार कर पर्स में डालने को कहा। जब वह अंगूठी उतार रही थी तो उस व्यक्ति ने उसकी अंगूठी को झपट लिया और बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इसके बाद उसने शोर मचाया तो लोगों ने उक्त युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। सोने की अंगूठी पांच ग्राम की है।
पेट्रोल पंप से नकदी लूटने का प्रयास
एक अन्य मामले में मानस निवासी अमृत लाल ने बताया कि उनका पेट्रोल पंप गांव भाणा के पास है। शनिवार को वह पेट्रोल पंप पर बैठा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे हुआ था। इस युवक ने पिस्तौल दिखाकर पैसे टेबल पर रखने की बात कही। डर के मारे उसने पैसे टेबल पर रख दिए। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी की तलाशी ली। जिसमें नकदी नहीं मिली। इसके बाद लड़के टेबल पर रखी नकदी भी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं यदि पंप पर कैश होता तो बड़ी वारदात हो सकती थी।