फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   smaik, mobile

तस्कर गिरफ्तार, 9.7 ग्राम स्मैक और दो माबाइल बरामद

Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
smaik, mobile
13-कैथल। थाना चीका पुलिस की गिरफ्त में शातिर स्मैक तस्कर। - फोटो : Kaithal
सीआईए-1 पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल द्वारा गोयल कालोनी चीका से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 9 ग्राम 700 मिलीग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन व 1500 रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपी 13 अगस्त को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सबइंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि एसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई बलराज सिंह, एएसआई शुभकर्ण, एएसआई कृष्ण कुमार, व हेडकांस्टेबल राजेश कुमार सहित नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए दोपहर बाद गश्त करते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप चीका के नजदीक मौजूद थे। पुलिस सहयोगी सूत्रों से उनको गुप्त जानकारी मिली कि विनोद कुमार निवासी हंसनगर चीका द्वारा गोयल कालोनी चीका के मकान में एक कमरा किराए पर लिया हुआ है। सूचना मिली कि स्मैक का धंधा करने वाले विनोद के पिता शीशपाल इस समय स्मैक तस्करी मामले में कैथल कारावास में सजा भुगत रहा है। विनोद काफी सतर्कता के साथ यही धंधा करते हुए रेकी के बाद ही किसी को स्मैक बेचता है। पुलिस द्वारा मुस्तैदी का परिचय देकर कालोनी स्थित कमरा पर दबिश दी गई, जहां संदिग्ध विनोद बेड पर लेटा हुआ था। पुलिस ने नियमानुसार डीएसपी की मौजूदगी में ली गई तलाशी में 9 ग्राम 700 मिलीग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन तथा 1500 रुपये बरामद हुए। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे चीका पुलिस के एएसआई सुभाष द्वारा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed