फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   skill shown in quiz

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में दिखाया हुनर

Wed, 09 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
skill shown in quiz
कैथल। जेसीआई कैथल सिटी ने राष्ट्र स्तर प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर किया। इसके अंतर्गत संस्था ने शहर के प्रमुख स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों से ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी संबंधी एक प्रतियोगिता करवाई। इसमें करीब 800 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने शहर के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों से लिखित प्रतियोगिता करवाई। संस्था के प्रधान जेसी पुलकित चौधरी ने बताया कि संस्था यह प्रतियोगिता हर वर्ष राष्ट्रीय रूप में करवाती है, जिसमें जोन लेवल पर जीतने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप, ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है जोन स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली बच्चों को खोजना, जेसीआई इंडिया के उद्देश्य को समाज में फैलाना, आने वाले प्रतिभाशाली पीढ़ी में से जेसीआई सदस्य के रूप में बनाना है। संस्था के प्रेस प्रवक्ता जेसी अमित बंसल ने बताया कि संस्था हर वर्ष शहर के विभिन्न स्कूलों में यह प्रतियोगिता करवाती है व इस वर्ष संस्था शहर के चार स्कूलों में यह कार्यक्रम करेगी, जिसमें कि लगभग 800 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस अवसर पर संस्था के सदस्य जेसी अमित गुप्ता, मनीष बंसल, मन्नू, अमन, पंकज गुप्ता ,राणा बंसल, सनी, देवेंद्र, मोहित, रजत, वैभव, पुनीत, वरुण व धीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed