फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Skill Qualification Framework exam was easy

Kaithal News: कौशल योग्यता फ्रेमवर्क की परीक्षा रही आसान

Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Skill Qualification Framework exam was easy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार को हुई। परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले ही विद्यार्थी पहुंचे। छात्र रमन, पवन, दीपक, सुनील ने कहा कि सभी प्रश्र विषय से ही आए हुए थे। पेपर बहुत ही आसान था। वह भी अच्छी तैयारी कर परीक्षा में बैठे थे। आगामी पेपरों की भी सभी ने अच्छी तैयारी की है।

कक्षा दसवीं की परीक्षा का विषय एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क) रहा। जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। जिलेभर के लगभग पांच हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर 12ः30 से 3ः30 तक परीक्षा हुई। इस बार हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओ में खास बात यह है कि इस बार न तो फ्लाईंग बनाई गई है और न ही कोई पुलिस कर्मी की परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इस बार पूरा रिकॉर्ड हरियाणा बोर्ड देख रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर में सभी सवाल व प्रश्र उनके सिलेबस से ही आ रहे है। हिदायतों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित हुई। पहले दिन शांति प्रिय तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार एक ही सत्र में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कोई भी यूएमसी का केस सामने नहीं आया। -डॉ सुभाष चंद्र वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed