{"_id":"683f4f0e491248305b0fa850","slug":"six-people-entered-the-house-and-attacked-two-people-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662153-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में घुसकर छह लोगों ने दो पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में घुसकर छह लोगों ने दो पर किया हमला
Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करोड़ा गांव में छह आरोपियों ने एक घर में घुसकर दो लोगों पर हमला कर दिया। रोपियों ने एक युवक को शराब पीकर अपशब्द बोलने से रोका था। इससे गुस्से में आए आरोपियों ने एक व्यक्ति के सिर पर गंडासी मार दी, जिससे उसके सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
पूंडरी थाने में दी शिकायत में करोडा निवासी कर्मचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले रात नौ बजे वह और गांव का कर्मबीर दोनों उसके घर पर बैठे थे। थोड़ी देर बाद अमित शराब पीकर आया और अपशब्द कहने लगा। उन्होंने उसको घर से बाहर करके अपने घर पर जाने के लिए बोला फिर अपने घर के गेट पर कुंडी लगा ली। 10 मिनट बाद अमित, उसका भाई मनीष सहित पूरा परिवार कुंडी खोलकर उनके घर में घुस गया। मनीष ने कर्मबीर के सिर पर गंडासी मार दी।
इससे कर्मबीर का सिर फट गया और वह बेहोश होकर धरती पर गिर गया। वह उसे छुड़ाने गया तो आरोपी अमित व उसके पिता अजमेर ने उसे लाठियों से पीटा। परिवार के अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। वे कर्मबीर को अस्पताल लेकर गए, जहां से उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि मनीष, अमित, अजमेर, बेद, अजमेर सिंह व बेद की पत्नी ने उनको चोटें मारी हैं। पूंडरी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।