फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six health wellness centers will be built in the city

Kaithal News: शहर में बनेंगे छह हेल्थ वेलनेस सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Six health wellness centers will be built in the city
कैथल। स्वास्थ्य विभाग शहर में छह हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाएगा। यह सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की तर्ज पर बनाएं जाएंगे। यहां पर एक एमबीबीएस डॉक्टर व नर्सिंग ऑफिसर को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही यहां लैब में टेस्ट व दवाओं की भी सुविधा मिलेगी। हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने का उद्देश्य शहर के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। इन सेंटरों का पीएचसी से कोई संबंध नहीं होगा। यहां पर स्टाफ अलग से तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर के अर्जुन नगर, ऋषि नगर, मायापुरी कॉलोनी, प्रताप गेट, पुराना अस्पताल और डोगरा गेट में यह हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में ही सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन

इस समय शहर में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर के नया बस स्टैंड और चीका रोड पर एक भी पीएचसी न होने की स्थिति में यह सेंटर खोलने का फैसला लिया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि विभाग ने शहर में छह हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की अनुमति दी है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गर्ग ने बताया कि सेंटर में दवाओं की सुविधा मिलेगी। इन सेंटरों सामान्य टेस्ट भी किए जा सकेंगे, ताकि मरीज का इसी सेंटर में इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed