फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Siwan Municipality becomes hot seat

Kaithal News: सीवन नगर पालिका बनी हॉट सीट

Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Siwan Municipality becomes hot seat
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। जिले में हो रहे नगर निकाय चुनाव के तहत पंचायत से नगर पालिका बनी सीवन नगर पालिका हॉट सीट बनी है। यहां पर भाजपा बनाम निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान है। इस नगर पालिका के चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय है।

भाजपा ने जहां पार्टी की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल पर दांव खेला है तो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सैनी समाज से चुनाव लड़ रही हेमलता सैनी व वैश्य समाज से संयम गोयल चुनावी मैदान में है। भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी के नेताओं की ओर यहां पर पूरी ताकत झोंक दी गई है। गुहला विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की प्रतिष्ठा का सवाल बना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने देवेंद्र हंस इसी गांव के निवासी है। ऐसे में भाजपा किसी भी हालत में इस सीट पर कमल खिलाना चाहती हैं। वहीं, भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2019 के चुनाव में सीवन को पंचायत से नगर पालिका का दर्जा दिया था। इसके बाद कई ग्रामीणों के नगरपालिका बनाने के विरोध के चलते पिछले पांच साल से यहां पर चुनाव नहीं हुआ है। इस कारण इस कस्बा में सीवरेज शुरू न होने पर पानी निकासी के न होने और टूटी हुई गलियां और सड़कें मुख्य चुनावी मुद्दा बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रचार को मजबूती देने के लिए 27 फरवरी को सीवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। जबकि कई मंत्री में प्रचार में जुट चुके हैं। ऐसे में अब पार्टी की ओर से सैनी समाज के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज हुई हैं। हालांकि भाजपा का कैंपेन कितना कारगर साबित होता है। यह तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे। गौरतलब है कि सीवन नगर पालिका में 16 वार्डों में 14 हजार 883 मतदाता हैं।


सीवरेज चालू न होने की समस्या ः वर्ष 2015 में सीवन को ग्राम पंचायत रहते हुए महाग्राम योजना में शामिल किया गया था। इसके बाद करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से पूरे कस्बा में सीवरेज और पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। इस पाइपलाइन डालने के बाद मुख्य मार्गाें पर तो सड़कों व गलियों का निर्माण कर दिया गया था। परंतु गांव में अंदर के क्षेत्रों में अभी तक भी सीवरेज डालने के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। यह समस्या पिछले करीब छह साल से ज्यों की त्यों है। हालात यह है कि कस्बा में जलभराव की समस्या स्थायी बन गई है। बारिश के समय में तो कस्बा के लोगों का गलियों से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बीमारियों के भी फैलने का भय बना है। संवाद

जाति
मतदाता

पंजाबी
2213

सैनी
1866

वैश्य
273

ब्राह्मण
710

राजपूत
441

अनुसूचित वर्ग
5000

बीसी वर्ग
5000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed