फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Siwan block was the first in the state in the quiz

प्रश्नोत्तरी में सीवन ब्लॉक प्रदेश में रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Siwan block was the first in the state in the quiz
कैथल। ग्रीष्मकालीन शिक्षण अधिगम कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन हुई कक्षा चौथी से आठवीं तक की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीवन के विद्यार्थियों ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यहीं नहीं जिले के छह ब्लॉकों ने इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया है। उड़ान अभियान के तहत जारी इस कार्यक्रम में जिला कैथल हर बार बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है। कैथल के ब्लॉकों से ही विद्यार्थियों की प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा प्रतिभागिता रही है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अधिगम कार्यक्रम के तहत कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को विभाग ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाती है। शिक्षक अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को मोबाइल पर पाठ्य सामग्री भेजते हैं। उसे पढ़कर विद्यार्थी एक निर्धारित समय में होने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं और बाद में प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी करना है। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बाल्यान ने बताया कि इन आंकड़ों के अनुसार कैथल जिले के विद्यार्थियों की छुट्टियों में भी सीखने की इच्छा सबसे ज्यादा रही है। आने वाले समय में विद्यार्थियों की कार्यक्रम में शत-प्रतिशत भागीदारी का प्रयास किया जाएगा। विभाग की ओर से शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की प्रतिभागिता के अनुसार ये हैं प्रदेश के टॉप 10 ब्लॉक-
स्थान ब्लॉक का नाम प्रतिभागिता (प्रतिशत में) जिला
पहला सीवन 59.4 कैथल
दूसरा सांपला 52.6 रोहतक
तीसरा पूंडरी 47.7 कैथल
चौथा गुहला-चीका 46.3 कैथल
पांचवां राजौंद 45.6 कैथल
छठा कलायत 43.6 कैथल
सातवां बरवाला 41.5 पंचकूला
आठवां कैथल 37.9 कैथल
नौवां फरीदाबाद 36.9 फरीदाबाद
10वां खरखौदा 36.7 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed