{"_id":"63a361849e0fae090068ab73","slug":"simran-won-in-essay-ramandeep-won-in-poetry-writing-kaithal-news-knl131316996","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निबंध में सिमरन, कविता लेखन में रमनदीप जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निबंध में सिमरन, कविता लेखन में रमनदीप जीतीं
विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तर पर निबंध लेखन, कविता लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। निबंध लेखन में सिमरन, कविता लेखन में रमनदीप और पेंटिंग प्रतियोगिता में जीवन कुमार विजयी रहे।
इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम तीन आने वाले विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी कैथल शमशेर सिंह सिरोही ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण पर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सुशील कुमार, प्रवीन कुमार व कृष्ण कुमार मौजूद रहे। परिणाम के अनुसार, निबंध लेखन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल से सिमरण प्रथम, इसी स्कूल से सिवांनगी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड से जसविंद्र कौर तृतीय स्थान पर रही।
कविता लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड से रमनदीप पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन से दीपेंद्र दूसरे व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड से प्रतिभा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन से जीवन कुमार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड से रमनदीप दूसरे व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका से ईशा ने तृतीय स्थान पाया।