फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Siddha Baba Thandu Nath Mahotsav inaugurated in Kalayat

Kaithal News: कलायत में सिद्ध बाबा ठंडू नाथ महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 22 Mar 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Siddha Baba Thandu Nath Mahotsav inaugurated in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कैलरम गांव में श्री श्री सिद्ध बाबा ठंडू नाथ प्राचीन धार्मिक डेरे के एक सप्ताह चलने वाले वार्षिक महोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजनों की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच बीच 1101 कलशों के साथ महिलाओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली और महोत्सव की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, बच्चे और युवा शामिल हुए। आयोजन को देखते हुए 27 मार्च तक गांव में शराब पीने और पिलाने पर पूर्णता: प्रतिबंध लागू किया गया है।

उत्सव के समापन अवसर पर 27 मार्च को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसके लिए कैलरम व पड़ोसी गांव तितरम को चूल्हा न्योता दिया गया है।
विज्ञापन


कैलरम व तितरम गांव इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक-संयोजक हैं। इसलिए इन दोनों गांवों के करीब पांच हजार घरोंं को भंडारे का चूल्हा न्योता दिया गया है। महंत योगी बालक नाथ के मार्ग दर्शन मेंं यह धार्मिक महाकुंभ चल रहा है। महंत योगी बालक नाथ ने बताया कि उत्सव के चलते संपूर्ण गांव धर्मनगरी मेंं तबदील है। इसके साथ ही क्षेत्र, प्रदेश व देश के कोने-कोने से मेहमानों का पुरजोर अभिनंदन गांव मेंं होगा। इस अवसर पर जरूरतमंद बेटियों के हाथ भी पीले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed