फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shrimad Bhagwat is a mixture of devotion, knowledge, renunciation and renunciation: Pradeep Maharaj

Kaithal News: भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, त्याग का मिश्रण है श्रीमद्भागवत ः प्रदीप महाराज

Sun, 30 Jun 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat is a mixture of devotion, knowledge, renunciation and renunciation: Pradeep Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तहत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के मंगल विवाह प्रसंग का वर्णन किया। इस मौके पर वृंदावन से आए कथा वाचक आचार्य प्रदीप महाराज ने बताया कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का मिश्रण ही श्रीमद्भागवत है। कलियुग में संसार रूपी भवसागर को पार करने का सबसे उत्तम साधन ही भागवत है।

कार्यक्रम के दौरान पंडाल में मौजूद भक्तों ने भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के मंगल विवाह की मनमोहक झांकी के दर्शन किए और भक्तों ने रुक्मिणी का कन्यादान किया। शृंगार अंग वस्त्र आदि अर्पित किए। मुख्य यजमान निर्मल शर्मा धर्मपत्नी धर्मपाल शर्मा ने सपरिवार भागवत पूजन किया। कथा में व्यासपीठ से नगरपालिका चीका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी व भाजपा सांसद नवीन जिंदल के भतीजे प्रतीक जिंदल ने साथियों सहित महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


कुलदीप माजरा ने बताया कि 30 जून दिन रविवार को सुबह हवन यज्ञ करवाकर के आचार्य प्रदीप जी महाराज द्वारा भागवत कलस यात्रा में महिलाओं द्वारा जो कलश उठाए गए थे उन्हें वितरित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान राजीव शर्मा, मोती राम गर्ग, बलबीर
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी, रमेश मिगलानी, पंडित सुरेश शास्त्री अमूपुर वाले, पंडित संजीव क्योड़क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed