Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shri Maa Vaishno Devi International Trust will organize a five-day *bhandara* (community feast) in Katra on the occasion of the New Year.

Kaithal News: नववर्ष पर कटरा में पांच दिवसीय भंडारा लगाएगा श्री मां वैष्णो देवी अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shri Maa Vaishno Devi International Trust will organize a five-day *bhandara* (community feast) in Katra on the occasion of the New Year.
भंडारे के आयोजन की जानकारी देते ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य नरेश गर्ग व अन्य श्रद्धालु। विज्ञप्ति
सीवन। नववर्ष के आगमन पर मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री मां वैष्णो देवी अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय विशाल भंडारा लगाया जाएगा। 29 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक कटरा में आयोजित होने वाले इस 17वें भंडारे में मां भगवती की चौकी और भजन संध्या भी होगी। आयोजन की तैयारियों के लिए रविवार को सीवन में सुभाष गर्ग के कार्यालय में ट्रस्ट सदस्यों की बैठक हुई। ट्रस्ट सदस्य नरेश गर्ग ने बताया कि भंडारे का आयोजन कटरा के डाक बंगला रोड स्थित होटल होली शाइन में किया जाएगा। यहां माता रानी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध करवाकर सेवा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मां भगवती की चौकी में श्रद्धालु भजनों के माध्यम से माता का गुणगान करेंगे। ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। नरेश गर्ग और सुभाष गर्ग ने बताया कि भंडारे के लिए सहयोग मांगा गया है। श्रद्धालु दाल, चावल, आटा, चीनी, मैदा, सूजी, बेसन, दूध, सूखे मेवे, देसी घी और रिफाइंड तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी दे सकते हैं। इसके अलावा नकद राशि देकर भी सहयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर अशोक कथूरिया, गगन आर्य, ईश्वर जिंदल, सुभाष गर्ग, साहिल जिंदल, हिमांशु गर्ग और सुरेंद्र बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed