{"_id":"64e65e54c061aab883081b04","slug":"showed-strength-in-khokho-football-and-cricket-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3625-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खोखो, फुटबॉल और क्रिकेट में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खोखो, फुटबॉल और क्रिकेट में दिखाया दम
Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान व पुलिस लाइन में प्रतियोगिता हुई। इसके तहत हुई 14 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता सिल्वर ऑक स्कूल और 17 आयु वर्ग की किक्रेट प्रतियोगिता में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की टीम अव्वल रही।
इसके तहत फुटबॉल, क्रिकेट, चैस व खो-खो स्पर्धाएं हुईं। क्रिकेट में 22 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के प्राचार्य विद्याधन ने किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। ब्लॉक स्तर पर अव्वल आने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एईओ रमेश चहल व पीटीआई विजेंद्र कुमार ने कहा कि 14 आयु वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर ऑक स्कूल प्रथम व 17 आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की टीम अव्वल रही है। इस अवसर पर खो-खो कन्वीनर डीपी बलजीत, क्रिकेट कन्वीनर भूपेंद्र, फुटबॉल कन्वीनर डीपी घनश्याम, नरमैल सिंह, सुरेश गोरा, शुभम, दिलबाग, पवन कुमार, पूनम देवी, सुनीता, पवन, गुरविंद्र व पीटीआई कुलदीप मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम-
14 आयु वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर ऑक स्कूल व अखिल भारतीय स्कूल प्रथम, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहे। 17 आयु वर्ग में इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय हाई स्कूल बरटा द्वितीय रहा। 19 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकौत प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय रहे।
विज्ञापन
17 आयु वर्ग किक्रेट में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल प्रथम, लिटिल फ्लावर स्कूल द्वितीय, 19 आयु वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रथम, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहे।
19 आयु वर्ग चैस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक प्रथम रहा।
14 आयु वर्ग खो-खो में हेरिटेज स्कूल प्रथम व नरड़ाचल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहा।
इंदिरा गांधी स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में पाया अव्वल स्थान