{"_id":"65a04d291302365f800328c5","slug":"showcased-talent-by-displaying-models-kaithal-news-c-18-1-knl1004-303630-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मॉडल प्रदर्शित कर प्रतिभा का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मॉडल प्रदर्शित कर प्रतिभा का किया प्रदर्शन
Fri, 12 Jan 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के बनाए मॉडलों का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ‘करके सीखो’ नीति पर किया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाए।
इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सतत विकास, स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट, ऑटोमेटिक ट्रैश सोर्टर, अम्लीय वर्षा पर मॉडल आदि प्रदर्शित किए और उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महाविद्यालय के युवा वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों से यह दिखाने का प्रयास किया कि आने वाला कल उनका है और वे अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढक़र देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस प्रदर्शनी के परिणाम इस प्रकार रहे। भौतिकी विभाग में कविता और दिनेश का मॉडल ऑटोमेटिक ट्रैश सॉर्टर, प्राणी विभाग में महक, वंदना, परमजीत का मॉडल जैव ईंधन एवं जैव प्लास्टिक से सतत विकास, रसायन विभाग में सकीना, सुनैना, रोहित का एसिड रैन मॉडल, वनस्पति विभाग में सोनिया दीक्षा का मॉडल आत्म निर्भर जैव तंत्र एवं कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रियांशु, अमन का मॉडल सारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा देवी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. सुनीता अरोड़ा, डॉ. सुशील कुमार, अशोक कुमार, परमिंदर कौर, नेहा अरोड़ा, कमल किशोर, रूपाली चुग, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ.
इंदू रवीश, सीमा रानी, अमित का विशेष योगदान रहा।