{"_id":"67e5a9dba36900b1b002451d","slug":"show-cause-notice-to-ceo-ddpo-dfo-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611558-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईओ, डीडीपीओ, डीएफओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईओ, डीडीपीओ, डीएफओ को कारण बताओ नोटिस
Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को डीसी प्रीति ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इसमें डीसी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर काम करने के निर्देश जारी किए। वहीं, इस बैठक में गैरहाजिर रहने पर डीसी ने जिला परिषद सीईओ, डीडीपीओ व डीएफओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहरों में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। इससे यातायात तो बाधित होता ही है, बल्कि यह हादसे का भी कारण बनता है। नगर परिषद, सभी नगर पालिकाओं में अधिकारी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी इस अभियान में संबंधित थाना पुलिस का सहयोग लें। सभी एसडीएम भी इसको मॉनिटर करें। वीरवार से ही अतिक्रमण के लिए नोटिस जारी करने शुरू किए जाएं। निर्धारित अवधि के बाद पक्के अतिक्रमण भी हटाया जाएं। डीसी ने कहा अपने-अपने विभाग की सड़कों को दुरुस्त करने सहित अन्य सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी सड़कों पर स्पीड लिमिट व अन्य साइन बोर्ड लगाएं। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की साइड में लगी तारों को कवर करें। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर 18 की सड़क से जो पेड़ तो हटाए गए हैं, उनकी जड़ें भी जल्द हटवाएं।
आरटीए गिरीश कुमार ने डीसी प्रीति को अवगत करवाया कि फरवरी माह में पुलिस की ओर से 2974 चालान किए हैं और 23 लाख 53 हजार 700 रुपये वसूल किए गए। इसके साथ ही आरटीए की टीमों द्वारा 115 चालान किए गए, जिसमें 38 लाख सात हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर सीईओ जिला परिषद, डीडीपीओ तथा डीएफओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, आरटीए गिरीश कुमार, गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा, डीएसपी गुरविंदर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता, ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार व अन्य अधिकारीगण तथा कमेटी के गैर सरकारी सदस्य सतीश सेठ मौजूद रहे।
स्कूलों के बाहर पूरे हो सड़क सुरक्षा से संबंधित मानक
उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिन बसों को चेक किया गया था, उन सभी बसों में पुलिस, आरटीए व शिक्षा विभाग मानकों को पूरा करवाएं। जो बस इनका पालन नहीं करता उन्हें इंपाउंड किया जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे ऐसी बसों की सूची उपलब्ध करवाएं जो बसें सड़क पर तो चल रही हैं लेकिन चेकिंग के लिए कमेटी के सामने नहीं लाई गईं।
डीसी प्रीति ने जिले के सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे समय निकाल कर कम से कम एक स्कूल का दौरा करें और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन तथा नशे जैसी बुराई के प्रति जागरूक करें।