फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shopkeepers angry with the thefts closed the market

Kaithal News: चोरियों से गुस्साए दुकानदारों ने किया बाजार बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers angry with the thefts closed the market
कलायत। नगर में चोरियों की घटनाओंं को लेकर गुस्साए दुकानदारों ने रविवार को बाजार बंद कर कलायत थाना में डेरा डाला। इस दौरान थाना प्रबंधक जय भगवान सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियोंं की मौजूदगी में घंटों चली बैठक में चोरी की घटनाओं को लेकर उठाए गए कदमों की रिपोर्ट शहर के लोगों ने मांगी।
विज्ञापन

दुकानदार हवा सिंह, राहुल कंसल, सुरेंद्र बंसल, जोरा सिंह, राजेंद्र बंसल, सुरेश गोयल, प्रवीण मटौर आदि ने बताया कि चोर गिरोह दुकानों को लगातार निशाना बना रहा है। चोर सरेआम पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालात इस कदर खराब हैं कि पूर्व में चोर गिरोह के लोगों ने चौकीदार को न केवल बंधक बनाया बल्कि अपहरण कर दूसरे गांव में छोड़ आए। चोर गिरोह के लोग इस कदर शातिर हैं कि कभी वे दुकानों के पीछे से वृक्षों का सहारा लेकर सेंध लगाते हैं तो कभी सीढ़ी से वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर विषय यह भी है कि चोर घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी डीवीआर को भी अपने साथ लेकर फुर्र हो जाते हैं। दुकानदारों ने इन हालातों मेंं साफ तौर से दुकानें न खोलने की विवशता जाहिर की। इस पर थाना प्रभारी ने दुकानदारों को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उठाए जा रहे कदमों की रिपोर्ट दी। उपरांत दुकानदारोंं ने जल्द चोरों को काबू करने के आश्वासन पर बाजारोंं को खोला।
कलायत शहर में 15 व 16 अप्रैल की रात्रि एक साथ चोरों ने पुराने डीएसपी कार्यालय के पास रेलवे रोड पर चार दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस टीमेंं चोरों की तलाश मेंं लगी थी। इसी दौरान चोरों ने अगली कार्यवाही करते हुए मटौर रोड पर गंगा बिशन करियाना स्टोर मेंं सेंध लगाते हुए करीब पांच लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर डाला।
इसके अलावा शहर मेंं मोटरसाइकिल व अन्य चोरियों की सूची लंबी है जिस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से चोर गिरोह की ओर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे जाहिर है कि चोर शहर की स्थिति से भली भांति वाकिफ हैं। दिन मेंं गिरोह के लोग रेकी करते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। संदेह है कि चोर गिरोह बाहर से हैं। गिरोह के सदस्य शहर या इधर-उधर किराये के मकानों मेंं रहता है।

पुलिस और जनता के बीच चली बैठक में नगर पालिका प्रधान अंकित राणा भी मौजूद रहे।

एसपी के आदेश पर चार टीमेंं गतिशील :
थाना प्रबंधक जय भगवान सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी नेे चोरी की घटनाओंं के खिलाफ ठोस कार्यवाही के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके तहत सीआइए-1, सीआइए-2, पुलिस स्पेशल टीम व कलायत थाना की टीम को गतिशील किया गया है। पुलिस जांच टीमें सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही हैं। चोर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed