{"_id":"5ec01f9c8ebc3e902a3e0f50","slug":"shopekeepar-fight-with-nagar-parishad-je-kaithal-news-knl31166976","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में दुकानदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में दुकानदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद द्वारा जनता मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानों के बाहर से शुक्रवार को सामान जब्त कर लिया गया। इसके विरोध में दुकानदारों ने शनिवार को कबूतर चौक और सरदार भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। दुकानदारों ने इकट्ठे होकर नगर परिषद की इस कार्रवाई का विरोध जताया और जब्त किए गए सामान को तुरंत वापस देने की मांग की। एक तरफ दुकानदारों ने नप के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दुकानें बंद होने के बाद सामान उठाने के आरोप जड़े, वहीं नप टीम में शामिल कर्मचारियों ने दुकानदारों पर हाथापाई करने के आरोप लगाए। दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच जमकर तू-तड़ाक भी हुई। टीम और दुकानदारों के बीच हुए झगड़े की सूचना पाकर नप के ईओ अशोक कुमार, एमई राजकुमार व सिटी एसएचओ नन्ही देवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को शांत करवाया।
दुकानदार बोले- शाम को दुकानों के बाहर से सामान उठाना गलत
प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान सिंकदर गुप्ता, लोहा एसोसिएशन के प्रधान सुमेर बंसल, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राजीव गुप्ता व पवन गर्ग ने आरोप लगाया कि नप के कर्मचारी शुक्रवार को शाम पांच बजे के बाद जनता मार्केट, कबूतर चौक व भगत सिंह चौंक से व्यापारियों का सामान ट्राली में लादकर ले गए। जो सरासर गलत है। सभी दुकानदारों ने नप कर्मचारियों का विरोध भी किया, लेकिन नप कर्मचारियों की सामान जब्त करने की कार्रवाई चालू रखी। दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही अपनी दुकानें खोलते हैं, लेकिन उसके बाद भी नप कर्मचारियों द्वारा उनकी दुकानों के चालान कर दिए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी जड़े।
जेई बोले- दुकानदार वापस मांग रहे थे सामान, आदेशों का हवाला दिया तो की हाथापाई
दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर परिषद की टीम के जेई संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम के समय टीम अभियान चलाने के लिए पहुंची थी। शनिवार को भी वे मार्केट में अपनी टीम के साथ ऑड-ईवन की पालना को देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने उन्हें पकड़ लिया और जब्त किया गया सामान वापस मांगने लगे। जब उन्होंने यह कहा कि टीम ने अधिकारियों के आदेशों पर यह अभियान चलाया है तो दुकानदार जबरदस्ती हाथापाई करने लगे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत नप के अधिकारियों को दी। जेई ने कहा कि कुछ दुकानदार जान बूझकर कार्रवाई में अड़चने पैदा कर रहे हैं, जो सड़कों पर अतिक्रमण फैलाकर रखते हैं।
विज्ञापन
आधे घंटे तक जमकर हुआ हंगामा
हंगामा करीब आधा घंटे तक चलता रहा, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ सिटी एसएचओ व नप के अधिकारी पहुंचे। एसएचओ को व्यापारियों ने अपनी समस्या से अवगत करवाया। इसके बाद एचएचओ ने मार्केट में स्थित एक पेंट की दुकान पर व्यापारी वर्ग के मुख्य पांच व्यक्ति व नप अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बातचीत की। बातचीत के बाद अधिकारियों ने दुकानदारों और नप टीम के बीच सुलह करवाई।
ईओ बोले- नियमों का पालन करें दुकानदार, आगे भी चलेंगे अभियान
नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार ने कहा कि दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें। इसके बावजूद अगर दुकानदार नहीं मानते हैं तो नप द्वारा कार्रवाई की जाती है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों का आश्वासन दिया कि उनका सामान वापस करवा दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को भविष्य में भी हिदायतों का सख्ती से पालन करने की हिदायतें दी।
पुलिस ने करवाया समझौता
सिटी एसएचओ नन्ही देवी ने कहा कि नप द्वारा कुछ व्यापारियों का सामान शनिवार को अभियान के तहत जब्त कर लिया था। इसको लेकर व्यापारियों ने रोष जताया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की ओर से पांच व्यक्ति बुलाकर व नप के अधिकारी बुलाकर समझौता करवा दिया गया है। सभी व्यापारी इस निर्णय से संतुष्ट है। भविष्य में उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।