{"_id":"6aee18eaa3654f728d03541e","slug":"shooting-gains-popularity-in-kaithal-lack-of-government-coaches-places-a-financial-burden-on-parents-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157594-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल में शूटिंग का क्रेज बढ़ा, सरकारी कोच न होने से अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल में शूटिंग का क्रेज बढ़ा, सरकारी कोच न होने से अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा बोझ
विज्ञापन
आरकेएसडी स्कूल में चल रही खेल नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
कैथल। जिले में शूटिंग के प्रति युवाओं का क्रेज लगातार बढ़ रहा है लेकिन खिलाड़ियों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कैथल में 10 से 12 निजी शूटिंग रेंज चल रही हैं, जहां सैकड़ों खिलाड़ी हजारों रुपये खर्च कर अभ्यास कर रहे हैं लेकिन खेल विभाग के पास एक भी शूटिंग कोच नहीं है। कोच का एक पद स्वीकृत होने के बावजूद खाली पड़ा है।
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का सपना देख रहे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को निजी अकादमियों के भरोसे रहना पड़ रहा है। शूटिंग खेल में अभ्यास के साथ उपकरणों पर भी भारी खर्च करना पड़ता है। निजी शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों से 5000 से 6000 रुपये तक मासिक फीस ली जा रही है। इसके अलावा शूटिंग किट खरीदने पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है।
सरकारी नर्सरी में केवल 25 खिलाड़ियों के लिए जगह
जिले में आरकेएसडी स्कूल में एक सरकारी खेल नर्सरी संचालित है लेकिन इसमें भी केवल 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है। दूसरी ओर शूटिंग में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अधिकतर खिलाड़ियों को मजबूरी में निजी शूटिंग रेंज का रुख करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट और कुश्ती का ज्यादा चलन है, जबकि शहरों में शूटिंग के प्रति युवाओं का आकर्षण तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
हिमांशु ढिल्लों की उपलब्धि से बढ़ा उत्साह...
कैथल में रहकर अभ्यास करने वाले खिलाड़ी हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों और अभिभावकों में शूटिंग के प्रति रुचि और बढ़ी है। खिलाड़ी जश्न राविश, गौतम पंवार और समर्थ ने बताया कि उन्हें शूटिंग में काफी रुचि है, इसलिए उन्होंने अभ्यास शुरू किया है। यह महंगा खेल है और हर महीने फीस, किट व अन्य खर्चों के लिए अभिभावकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। यदि जिले में सरकारी कोच और बेहतर सुविधाएं मिलें तो खिलाड़ियों को निजी अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
मुख्यालय स्तर पर होनी है कोचों की भर्ती...
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शूटिंग के खिलाड़ियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। कैथल के खिलाड़ी ने एशियन गेम्स में पदक जीतकर जिले को पहचान दिलाई है जिसके बाद इस खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। खेल विभाग की ओर से कोचों की मांग पहले ही मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। कोचों की भर्ती मुख्यालय स्तर पर ही की जानी है।