{"_id":"61fad783d050013865732854","slug":"sho-cheeka-arrested-for-bribery-kaithal-news-knl977930182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी के आरोप में एसएचओ चीका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी के आरोप में एसएचओ चीका गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। शिकायत रफा-दफा करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में चीका थाना प्रभारी जयबीर सिंह को बुधवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष को रंगेहाथ गिरफ्तार करने पहुंची विजिलेंस टीम को मौके पर नकदी तो नहीं मिला लेकिन एसएचओ के हाथ पानी से धोने पर लाल हो गए। गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने थाने में हंगामा भी किया मगर डीआईजी अंबाला और एसपी कैथल की प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शाम छह बजे विजिलेंस ने एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी एसएचओ को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चीका निवासी पार्षद प्रतिनिधि चांद राम ने पुलिस से शिकायत कर कहा था कि उसके खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा की गई लेन-देन की शिकायत को खुर्द-बुर्द करने के एवज में एसएचओ चीका उससे रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार को साथ लेकर चीका थाने पहुंची। दोपहर दो बजे के आसपास तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता चांद राम पांच हजार रुपये लेकर एसएचओ के कमरे में गया। उसके बाहर आते ही विजिलेंस टीम ने छापा मारा लेकिन नकदी बरामद नहीं कर पाई। विजिलेंस की छापामारी की सूचना मिलते ही थाने में हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही कर्मचारियों और लोगों की थाने में भीड़ लग गई। वे लोग गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। विरोध को देखते हुए विजिलेंस टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद अंबाला से डीआईजी अशोक कुमार और कैथल से एसपी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों अधिकारियों ने पड़ताल की। थाने के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। लगभग चार घंटे चले हंगामे के बाद विजिलेंस की टीम ने शाम छह बजे के आसपास आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया।
डीआईजी अंबाला अशोक कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी से रिश्वत की राशि बरामद नहीं हो सकी है लेकिन शिकायतकर्ता की रिकॉर्डिंग के आधार पर एसएचओ को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि यहां के लोगों के विरोध की सूचना मिली थी। इसी कारण पहुंचे थे कि किसी की गलत गिरफ्तारी न हो जाए। जांच के दौरान नकदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि एसएचओ के रिश्वत लेने के मामले में लोगों के विरोध की सूचना मिलने पर पहुंचा। कुछ संदेह था कि नकदी बरामद नहीं हुई है। मौके पर जाकर पता किया गया तो डीआईजी विजिलेंस ने रेड को नियमानुसार बताया। विजिलेंस ने एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया है।