फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SHO caught in bribery suspended

एसएचओ जयवीर के समर्थन में उतरे अनेकों संगठनों के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
SHO caught in bribery suspended
कैथल। रिश्वतखोरी में फंसे चीका थाना प्रभारी जयवीर शर्मा को वीरवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने कहा कि समूचे प्रकरण की जांच विजिलेंस कर रही है, इसलिए आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर एसएचओ के समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग उतर गए। उन्होंने लामबंद होकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि ईमानदार पुलिस अधिकारी को फंसाया जा रहा है, उन्हें रिहा किया जाए। ऑटो चालक भी एसएचओ के समर्थन में ऑटो समेत लघु सचिवालय पहुंच गए।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह हनुमान वाटिका में कैथल, कलायत, चीका सहित विभिन्न स्थानों से आए लोगों और कई संगठनों के लोगों ने बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, ऑटो वर्कर्स यूनियन, कलायत कपड़ा मार्केट एसोसिएशन, सर्व जातीय कंडेला खाप, ब्रह्म कल्याण समिति, जीवन रक्षक दल, पुलिस एसोसिएशन, सीटू जैसे संगठनों ने एसएचओ की गिरफ्तारी के विरोध में किए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया। यहां लोगों ने जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बड़ी संख्या में ऑटो चालक अपने ऑटो के साथ ही लघु सचिवालय पहुंच गए। प्रदर्शन में कलायत, चीका, राजौंद, सीवन किठाना, कंडेला से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और लघु सचिावलय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्र होकर करीब तीन घंटे तक नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सर्व जातीय कंडेला खाप के उपप्रधान प्रदीप, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रदेश महासचिव शकुंतला, ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान महीपाल कौशिक, पूर्व पार्षद विक्की शर्मा, चेयरमैन रतन लाल शर्मा, पुलिस एसोसिएशन के रिटायर्ड एएसआई शुगन चंद, जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू शर्मा डोहर, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान रामप्रसाद बंसल, राजेश आत्रेय करोड़ा, महेंद्र सरपंच, पं. जोगीराम निर्मल, पवन सांच, प्रवेश रोहेड़ा, पवन पहलवान, अभिजीत जोशी, कृष्ण कौशिक किठाना, अभीजीत जोशी, सतबीर थुआ, देवी प्रसन्न कमालपुर, रणधीर सांघन, केसा राम प्यौदा, ऑटो एसोसिएशन से संजय और संजीव आदि ने कहा कि जयवीर एसएचओ ईमानदार अधिकारी हैं। उन्हें शीघ्र रिहा किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पहले प्रदर्शनकारी इस जिद पर अड़ गए कि एसपी उनका ज्ञापन लेने नीचे आएं लेकिन बाद में एसडीएम ने उनका ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी लोकेंद्र सिंह को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उधर, प्रदर्शनकारियों के चलते लघु सचिवालय का मुख्य प्रवेश द्वार एक तरह से बंद था। इसी बीच डीसी प्रदीप दहिया चुनाव कार्यालय का निरीक्षण कर दूसरे गेट से चले गए। जब डीसी से पूछा गया कि वह ज्ञापन लेने के बजाय क्या दूसरे गेट से बाहर जा रहे हैं? तो डीसी ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। वह चुनाव कार्यालय और तहसील कार्यालय का दौरा करके आए हैं, अब लंच के लिए घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार चीका थाना प्रभारी बने
वीरवार को राजेंद्र कुमार सारण को थाना चीका का एसएचओ नियुक्त किया गया। इंस्पेक्टर राजेंद्र इससे पहले कैथल में तैनात थे। पूर्व एसएचओ जयवीर शर्मा को विजिलेंस ने एक रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद यह जगह खाली हो गई थी। नवनियुक्त एसएचओ ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed