फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shiv wins three gold medals at the Senior National Netball Championship.

Kaithal News: सीनियर नेशनल नेटबॉल स्पर्धा में शिव ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shiv wins three gold medals at the Senior National Netball Championship.
नेटबॉल ​खिलाड़ी ​शिव ट्रॉफियों के साथ। स्वयं
कैथल। जिले के युवा खिलाड़ी और अमरगढ़ गामड़ी निवासी शिव ने सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


शिव के पिता रमेश एक दुकानदार हैं। उनके परिवार में एक भाई और एक बहन हैं, जो उन्हें लगातार प्रोत्साहित करते हैं।

शिव ने अपनी खेल प्रशिक्षण की शुरुआत इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल से की। नियमित अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतना उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।
विज्ञापन


अपनी सफलता का पूरा श्रेय शिव ने अपने गुरु हरी ओम कौशिक को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। शिव ने कहा कि हरी ओम कौशिक ने उनके जैसे हजारों खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव ने अपनी सफलता में कोच रॉबिन के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय कोच रॉबिन के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। कोच की कड़ी मेहनत, तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा के कारण ही वह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाए हैं।


शिव ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

नेटबॉल खिलाड़ी शिव ट्रॉफियों के साथ। स्वयं

नेटबॉल खिलाड़ी शिव ट्रॉफियों के साथ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed