{"_id":"6894f397679f31544206d627","slug":"shiksha-bharti-school-shines-in-the-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1005-135972-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल का जलवा
Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 कलायत: उपमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उपमंडल स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन, कलायत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्रिकेट की अंडर-14 और अंडर-19 दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल और बास्केटबॉल की अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने भी बाजी मारी। इसके अलावा योग अंडर-17, कुश्ती अंडर-14, रिले रेस अंडर-14 और स्केटिंग अंडर-14 वर्ग में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी अंडर-17 टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं छात्र अर्णव का बैडमिंटन अंडर-17 में जिला स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने खेलों में भाग लेकर न केवल विद्यालय बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा भारती स्कूल बच्चों को खेलों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
इस अवसर पर अधिवक्ता अमनदीप सिंह, खेल प्रशिक्षक राज सिंह, सुखबीर सिंह, गुरदेव सिंह, मुकेश रानी, सुदेश रानी, मनदीप सिंह, भीम सिंह, परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।