{"_id":"6a9712b4bca4850079051add","slug":"shergarh-school-kaithal-triumphed-in-the-ragini-skit-solo-dance-and-group-dance-categories-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154560-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रागिनी में पूंडरी और स्किट, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य में कैथल के शेरगढ़ स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रागिनी में पूंडरी और स्किट, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य में कैथल के शेरगढ़ स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन
सामूहिक नृत्य के दौरान मंच पर प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृति उत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने रागिनी, स्किट, एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हरियाणवी लोक परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य की छाप देखने को मिली। रागिनी में पूंडरी और स्किट, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य में कैथल के शेरगढ़ स्कूल ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस एसोसिएट दिव्यता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जिले के विभिन्न खंडों से कुल 46 टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें रागिनी और स्किट में 11-11, जबकि एकल नृत्य और समूह नृत्य में 12-12 टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रागिनी में पूंडरी की छात्राओं ने मारी बाजी
रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्योंग दूसरे और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
स्किट और नृत्य में शेरगढ़ का दबदबा
स्किट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठाना तृतीय रहा। एकल नृत्य में भी शेरगढ़ स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय हाई स्कूल चंदलाना दूसरे और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरी द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाता तृतीय स्थान पर रहा।
मंच से विद्यार्थियों को संस्कृति से जुड़ने का अवसर
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के संयोजक और जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और कला से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने आयोजन में जुटी पूरी टीम, निर्णायक मंडल, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।
आज वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी आगे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।