फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shared views on the use of AI in industry

Kaithal News: उद्योग में एआई के इस्तेमाल पर साझा किए विचार

Thu, 01 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shared views on the use of AI in industry
31केएलटी1: कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञ व छात्र छात्राएं - फोटो : samvad
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। एसएसएम कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा साइंस के उभरते विषयों पर कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य छात्रों और संकाय सदस्यों को नवीनतम प्रगति और अनुप्रयोगों (व्यावहारिक प्रयोग) से परिचित कराना था, जो नई यूजीसी-नेट 2025 परीक्षा के पाठ्यक्रम का भी हिस्सा हैं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गौरव ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने एआई के भविष्य, शिक्षा में इसके महत्व और छात्रों में नेतृत्व गुण विकसित करने पर जोर दिया। सहायक वक्ता के रूप में डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. प्रदीप और डॉ. समरजीत ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग संबंधी अंतर्दृष्टि साझा की।
विज्ञापन


कॉलेज के डायरेक्टर कुलदीप सिंह, प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह और कन्वीनर डॉ. उमेद सिंह ने प्रबुद्ध जनों का स्वागत करते हुए इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यशाला में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed