{"_id":"63fe703d1ce71fd7ab01bf14","slug":"shankaracharya-reached-kaithal-grand-welcome-with-cheers-kaithal-news-c-18-1-45753-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल पहुंचे शंकराचार्य, जयकारों संग भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल पहुंचे शंकराचार्य, जयकारों संग भव्य स्वागत
Wed, 01 Mar 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी का हरियाणा परिक्रमा के तहत मंगलवार देर शाम बिलासपुर से होते हुए कैथल शहर पहुंचे। जहां आयोजक अशोक गोयल एवं श्रद्धालुओं द्वारा कैथल आगमन पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया पूज्यपाद शंकराचार्य के कैथल शहर आगमन होते ही श्रद्धालुओं ने अंबाला रोड बाईपास पर भव्य आतिशबाजी की। साथ ही भक्तों ने ढोल-नगाड़े की थाप व जय-जय श्रीराम, जय-जय ज्योतिष पीठाधीश्वर, जय-जय गुरुदेव ने नारे लगाते हुए अगुवाई की। गोयल निवास पर पूज्यपाद शंकराचार्य जी का आरती कर पुष्प श्रीफल अर्पण कर घर में प्रवेश कराया गया। वहीं ब्रह्मचारी व ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुंदानंद द्वारा शास्त्री विधि अनुसार मंत्रोच्चार कर पंडित आनंद उपाध्याय में सहयोग से परंपरा अनुसार गोयल परिवार को पूज्यपाद शंकराचार्य जी के पदुका का पूजन करवा आरती करवाई। इसके बाद शंकराचार्य जी ने सभी भक्तो को आशीर्वाद दे विश्राम को गए।
अशोक गोयल ने बताया कि शंकराचार्य बुधवार सुबह श्री चंद्र मोलेश्वर भगवान का पूजन करेंगे। सुबह सात बजे दीक्षार्थियों को दीक्षा देंगे। इसके बाद आशीर्वचन देंगे। सुबह 10 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे आरकेएसडी कॉलेज राधे कृष्ण हाल में धर्मसभा में प्रवचन के माध्यम से आशीर्वचन देंगे। इसके बाद वे भिवानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर ब्रह्मचारी आत्मानंद, पंडित शैलेश, पंडित निखिल, पंडित देवदत्त दुबे, कपिल गोयल, मनोज अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, प्रवीण जिंदल, मनोज बंसल, अनिल, शिव कुमार, धर्मवीर,अशोक, शिवम, अन्नू, पूजा, सत्या देवी, मोनिका शर्मा, शिवांगी, एवं समस्त गोयल परिवार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।